भारत में आज से शुरू हो रहा है दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इवेंट एआई इम्पैक्ट समिट-2026 आज (16 फरवरी) से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। इस पांच दिवसीय समिट में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।