भारत में इंवेस्टिंग कल्चर अभी शुरू हुआ है, आगे और ज़ोर पकड़ेगा: मोतीलाल ओसवाल के रजत
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के एमडी और सीईओ (इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़) रजत राजगढ़िया ने कहा है कि भारत में निवेश का कल्चर अभी शुरू हुआ है और आगे इसमें और तेज़ी आएगी। उन्होंने कहा, "भारतीय बाज़ार पर एफआईआई का नज़रिया पॉज़िटिव है और आगे एफआईआई का फ्लो बढ़ता रहेगा। बाज़ार में हर गिरावट में रिटेल निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं।"