भारत में इस साल AI व मशीन लर्निंग क्षेत्र में सालाना सैलरी ₹45 लाख से ऊपर पहुंचने का अनुमान
टेस्टलीफ की ऐनालिसिस के मुताबिक, भारत में 2026 में AI और मशीन लर्निंग (ML) क्षेत्र में सैलरी तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है। भारत का AI-ML मार्केट सालाना 40% से अधिक की दर से बढ़ रहा जिससे वेतन में 15-20% वार्षिक बढ़ोतरी की संभावना है। ऐनालिसिस के अनुसार, सीनियर इंजीनियर-विशेषज्ञों की सैलरी 2026 में सालाना ₹45 लाख+ हो सकती है।