क्लाउड सिक्योरिटी फर्म Zscaler की रिपोर्ट के अनुसार, भारत मोबाइल मैलवेयर का सबसे बड़ा निशाना बन गया है। गूगल प्ले स्टोर पर मैलिशियस एंड्रॉयड ऐप्स 4 करोड़ से अधिक बार इंस्टॉल हुए। 239 फर्ज़ी ऐप्स ने खुद को टूल्स या फाइल मैनेजर के रूप में दिखाया। बकौल रिपोर्ट, भारत पर मोबाइल पेमेंट चोरी और स्पाइवेयर का सबसे बड़ा खतरा है।