भारत में एक कप चाय से भी सस्ता है 1GB डेटा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के नौवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज भारत में 1 जीबी इंटरनेट डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है। उन्होंने इसे डिजिटल क्रांति का बड़ा उदाहरण बताया है। बकौल प्रधानमंत्री, 2G की चुनौतियों से गुज़रा भारत आज लगभग हर ज़िले में 5G पहुंचा चुका है।