रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में एप्पल के आईफोन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए ₹276 करोड़ की नई मशीनरी खरीदी है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी भारत में आईफोन के उत्पादन को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है। इस महीने फॉक्सकॉन हैदराबाद (तेलंगाना) में एप्पल के एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू कर सकती है।