भारत में ऑफिशियल स्टोर्स के लिए एप्पल कितना देती है किराया?
भारत में एप्पल अपने कई ऑफिशियल स्टोर्स के लिए भारी किराया चुकाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मुंबई के BKC स्टोर के लिए ₹48.19 लाख प्रति माह, नोएडा के DLF मॉल स्टोर के लिए ₹45.3 लाख, दिल्ली के साकेत स्टोर के लिए ₹40 लाख और बेंगलुरु के हेब्बल स्टोर के लिए ₹17 लाख प्रति माह किराया देती है।