भारत में ब्रॉड गेज, मीटर गेज और नैरो गेज का इस्तेमाल भारतीय रेलवे में जबकि स्टैंडर्ड गेज का इस्तेमाल मेट्रो की लाइनों में किया जाता है। ब्रॉड गेज या बड़ी लाइन में पटरियों के बीच का अंतर 1,676 मिलीमीटर, स्टैंडर्ड गेज में 1,435 मिलीमीटर, मीटर गेज में 1,000 मिलीमीटर और नैरो गेज में 762 मिलीमीटर व 610 मिलीमीटर होता है।