भारत में किन 5 'भूतिया जगहों' पर पॉपुलर हो रहा है 'पैरानॉर्मल टूरिज़्म'?

भारत में 'पैरानॉर्मल टूरिज़्म' तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। पैरानॉर्मल टूरिज़्म का अर्थ है उन जगहों पर घूमने जाना जो 'डरावनी' या 'भूतिया' जगहों के तौर पर चर्चित हों। भारत में राजस्थान का भानगढ़ किला और कुलधारा गांव, पुणे का शनिवार वाड़ा किला, गुजरात का डुमस बीच और असम का जतिंगा गांव 'भूतिया जगहों' के नाम से मशहूर हैं।