भारत में किन राज्यों में किसानों पर है सबसे अधिक कर्ज़?

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति कृषक परिवार बकाया ऋण की औसत राशि का आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, आंध्र प्रदेश में प्रति किसान सबसे अधिक (₹2.45 लाख) औसत कर्ज़ है। इसके बाद केरल (₹2.42 लाख), पंजाब (₹2.03 लाख), हरियाणा (₹1.82 लाख), तेलंगाना (₹1.52 लाख), कर्नाटक (₹1.26 लाख) और तमिलनाडु (₹1.06 लाख) का स्थान है।