केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति कृषक परिवार बकाया ऋण की औसत राशि का आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक, नागालैंड में प्रति किसान सबसे कम (₹1,750) औसत कर्ज़ है। इसके बाद मेघालय (₹2,237), अरुणाचल प्रदेश (₹3,581) मणिपुर (₹5,551), झारखंड (₹8,415), असम (₹16,407) छत्तीसगढ़ (₹21.443), मिज़ोरम (₹23,485) और बिहार (₹23,534) का स्थान है।