भारत में किन शहरों में कितनी सिगरेट पीने के बराबर है प्रदूषण?
दिल्ली में लोग प्रदूषण के कारण सांस के साथ पीएम-2.5 अंदर लेते हैं जो 40 सिगरेट/दिन पीने के बराबर है। हरियाणा में प्रदूषण 29, बिहार में 10, यूपी में 9.5 और राजस्थान, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में 7.5-7.5, पंजाब में 6.5 और मध्य प्रदेश में 5.5 सिगरेट पीने के समान है। देश का औसत प्रदूषण 8 सिगरेट के बराबर है।