भारत में कारें किस तरह एक-दूसरे से करेंगी बात? क्या है सरकार का प्लान?
सरकार का प्लान है कि 2026 के अंत तक भारत में व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी लागू हो जाए। इस टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात यह है कि गाड़ियां बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के सीधे एक-दूसरे से जानकारी साझा कर सकेंगी। जैसे ही कोई वाहन किसी दूसरे वाहन के बहुत पास आएगा, ड्राइवर को तुरंत चेतावनी मिल जाएगी।