भारत में केवल 14% लोगों का घर है भूकंपरोधी: सर्वे

लोकल सर्किल्स द्वारा भूकंप की स्थिति को लेकर भारत के 178 ज़िलों में किए गए सर्वे में सिर्फ 14% लोगों ने बताया है कि उनका घर भूकंपरोधी है। सर्वे के मुताबिक, 40% लोगों ने कहा है कि उनका घर भूकंपरोधी नहीं जबकि 17% ने कहा है कि बिल्डर ने भूकंपरोधी होने का दावा किया है लेकिन उनको ऐसा नहीं लगता।