आईआईटी दिल्ली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 55.1% ट्रक ड्राइवरों की नज़र कमज़ोर है जबकि 53.3% को दूर की दृष्टि में सुधार व 46.7% को निकट दृष्टिदोष के इलाज की ज़रूरत है। इसके लिए 50,000 ट्रक ड्राइवरों की जांच की गई है। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर विवेक कुमार के मुताबिक, रिपोर्ट तैयार करने में 6 महीने लगे।