वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में 2024 में 2023 के मुकाबले सोने में निवेश 60% बढ़कर ₹1.5 लाख करोड़ पहुंच गया और निवेश के तौर पर सोने की मांग 239-टन पहुंच गई। बकौल रिपोर्ट, सोने में निवेश बढ़ने के प्रमुख कारण सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी होना, धनतेरस-दिवाली में अधिक खरीदारी और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स द्वारा क्विक डिलीवरी हैं।