inshorts

भारत में जानवरों के हमला करने के हर 4 में से 3 मामले हैं कुत्तों से जुड़े: लैंसेट

लैंसेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जानवरों के मनुष्यों पर हमला करने और उन्हें काटने के हर चार में से तीन मामलों में कुत्ते शामिल होते हैं। बकौल रिपोर्ट, भारत में रेबीज़ से प्रतिवर्ष 5,700 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है और प्रति हज़ार लोगों में से 6 लोगों को किसी जानवर ने काटा है।