भारत में जापानी राजदूत ने हाथ से खाई बिरयानी, कहा- सुशी जैसा टेस्ट है; वीडियो हुआ वायरल
भारत में जापानी राजदूत ओनो केईची ने दिल्ली स्थित आंध्र भवन में हाथ से बिरयानी खाई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने बिरयानी खाते हुए अपना वीडियो शेयर कर कहा, "इसका स्वाद 'सुशी' जैसा है...जो हाथ से खाने पर और बढ़ जाता है। मुझे लगता है कि मैं अपने भारतीय दोस्तों के थोड़ा और करीब आ गया हूं।"