भारत में ज़हरीली हवा का प्रकोप! 23 साल में वायु प्रदूषण ने ली 6 लाख लोगों की जान
'स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर-2023' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वायु प्रदूषण से मरने वालों की संख्या साल 2000 में 14 लाख थी जो 2023 में बढ़कर 20 लाख हो गई। बकौल रिपोर्ट, भारत के हर 4 में से 3 लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां हवा में ज़हरीले कणों की मात्रा WHO के तय मानक से अधिक है।