अमेरिकी चिपमेकर एनवीडिया ने एआई हार्डवेयर मेकिंग स्टार्टअप एनफैब्रिका के भारतीय मूल के सीईओ रोचन शंकर और उनकी टीम को साथ जोड़ने के लिए ₹8,000 करोड़ खर्च किए हैं। दरअसल, एनफैब्रिका स्लो नेटवर्क की समस्या को खत्म करती है और एक बार में 1 लाख तक एआई चिप्स को आसानी से कनेक्ट करती है इसलिए एनवीडिया ने उसपर दांव लगाया।