भारत में टीवी की बिक्री में आ सकती है गिरावट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में टीवी की बिक्री में गिरावट के संकेत मिले हैं। मिडल ईस्ट युद्ध, बढ़ती लागत और रुपए की कमज़ोरी के चलते मेमोरी चिप, प्लास्टिक और माल ढुलाई महंगी हुई है, जिससे टीवी की कीमतें बढ़ी हैं और इसका असर बिक्री पर दिख रहा है। साथ ही, बढ़ती कीमतों के कारण कई ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं।