भारत में तेज़ी से बढ़ रहा इंटरनेट का उपयोग, डेटा इस्तेमाल का औसत 27.5GB/माह तक पहुंचा
भारत इंटरनेट की खपत में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और प्रति यूज़र औसत मासिक डेटा खपत 27.5जीबी तक पहुंच गई है। डेटा खपत में हुई वृद्धि में 5जी टेक्नोलॉजी और फिक्स्ड वायरलेस सर्विस का एक बड़ा योगदान है। नोकिया की मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मासिक 5जी डेटा का ट्रैफिक करीब तीन गुना बढ़ा है।