inshorts

भारत में दिखेगा एल क्लासिको, रियल मैड्रिड और बार्सिलोना लेजेंड्स के बीच होगा मैच

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 6 अप्रैल को रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के लीजेंड्स के बीच एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेला जाएगा। इस मैच में लुइस फिगो, फर्नांडो मोरिएंट्स और रिवाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है, बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच प्रतिद्वंद्विता को आमतौर पर 'एल क्लासिक' के नाम से जाना जाता है।