भारत में दिवाली पर पटाखे फोड़ने की शुरुआत कब हुई थी?

इतिहासकार के मुताबिक, पटाखों की उत्पत्ति चीन में हुई और 13वीं शताब्दी के आसपास चीन से व्यापार के ज़रिए भारत में यह आया। माना जाता है कि दिवाली पर पटाखे फोड़ने की परंपरा 16वीं-17वीं शताब्दी के बीच शुरू हुई थी। शुरुआत में राजघराने और अमीर लोग पटाखे फोड़ते थे लेकिन बाद में आम लोग भी दिवाली पर पटाखे फोड़ने लगे।