inshorts

भारत में नशा बेचते पकड़ा गया नाइजीरियाई शख्स, पुलिस के सामने दिखाने लगा स्वैग

तमिलनाडु में पल्लावरम पुलिस ने 47 साल के नाइजीरियाई नागरिक को मेथ (मेथमफेटामाइन) नामक ड्रग बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए वीडियो में नाइजीरियाई नागरिक पुलिस के सामने स्वैग दिखाता और हंसता हुआ नज़र आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की भारत में वीज़ा अवधि खत्म हो चुकी थी।