भारत में नहीं चला 7-Eleven! रिलायंस से अलग होते ही बंद होने जा रहे कई स्टोर्स
रिलायंस रिटेल ने दुनिया की सबसे बड़ी कन्वीनियंस स्टोर चेन 7-Eleven के साथ अपनी 5 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने का फैसला कर लिया है। इस बड़े फैसले के बाद भारत में चल रहे 7-Eleven के करीब 60 स्टोर्स में से ज़्यादातर स्टोर बंद होने वाले हैं। कुछ आउटलेट बंद होने से पहले अपना स्टॉक खाली कर रहे हैं।