भारत में नहीं बढ़ रही लोगों की औसत हाइट, डॉक्टर्स ने बताए कारण
'द लेंसेट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1985-2019 के बीच भारत में 5-19 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों-किशोरों की औसत हाइट व बीएमआई में अपेक्षित बढ़त नहीं पाई गई। 'आज तक' ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया कि भारत में हाइट घटने के कारण खराब लाइफस्टाइल, बैलेंस डाइट की कमी, प्रदूषण, मोबाइल के कारण बिगड़ता स्लीप पैटर्न आदि हो सकते हैं।