भारत में पेट्रोल पंप की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल के मुताबिक, नवंबर के अंत तक देश में 1,00,266 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे थे। इसके साथ ही भारत दुनियाभर में तीसरा सबसे बड़ा फ्यूल नेटवर्क बन गया है। भारत के अलावा अमेरिका और चीन में 1.10-1.20 लाख तक पेट्रोल पंप हैं।