भारत में फुटबॉल को बचाने के लिए खिलाड़ियों ने FIFA से लगाई गुहार, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने देश में फुटबॉल को बचाने को लेकर FIFA से गुहार लगाई है और एक वीडियो रिलीज़ किया है। वीडियो में इंडियन सुपर लीग (ISL) के खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय फुटबॉल महासंघ अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीति से प्रेरित गुहार नहीं बल्कि एक ज़रूरत है।