भारत में बॉटलिंग यूनिट के IPO की तैयारी में कोका-कोला, निवेश बैंकों से मांगे प्रस्ताव: रिपोर्ट
कोका-कोला ने अपनी भारत स्थित बॉटलिंग इकाई के प्रस्तावित IPO के लिए निवेश बैंकों से प्रस्ताव मांगे हैं। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए औपचारिक बैठकें 9 और 10 अगस्त को लंदन में होंगी। बकौल रिपोर्ट, कंपनी बॉटलिंग कारोबार का मूल्यांकन करीब $10 बिलियन चाहती है और IPO के ज़रिए लगभग $1 बिलियन जुटाने का लक्ष्य रख रही है।