inshorts

भारत में बढ़ रहा इन्फ्लुएंसर का जलवा! ₹10,000 करोड़ के पार पहुंचा मार्केट

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग SaaS प्लैटफॉर्म KlugKlug के मुताबिक, भारत में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग इंडस्ट्री ₹3,000-₹4,000 करोड़ की आंकी गई थी लेकिन इसमें वास्तविक तौर पर ₹10,000 करोड़ से ज़्यादा का खर्च हो चुका है। बकौल रिपोर्ट, कुल बजट का सिर्फ 25% खर्च एजेंसियों या ट्रैक होने वाले सिस्टम से गुज़रता है जबकि 75% खर्च सीधे ब्रैंड्स और क्रिएटर्स के बीच होता है।