भारत में बन रहा है सौर ऊर्जा से लगातार 90 दिनों तक आकाश में उड़ सकने वाला मानवरहित विमान
भारत के वैज्ञानिक सौर ऊर्जा से चलने वाला एक मानवरहित विमान विकसित कर रहे हैं जो लगातार 90 दिनों तक उड़ान भर सकेगा। इसका एक छोटा वर्ज़न 10 घंटे तक सफलतापूर्वक उड़ाया जा चुका है। इस हाई-ऑल्टीट्यूड प्लैटफॉर्म (एचएपी) नामक प्लेन को बेंगलुरु में नैशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज़ (एनएएल) बना रहा है। यह सर्विलांस और संचार भी उपलब्ध करा सकता है।