भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की तरह बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया, मद्रास HC का केंद्र को सुझाव
मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत में भी 16 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की संभावना पर विचार करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने यह टिप्पणी इंटरनेट पर अश्लील सामग्री पर बच्चों की आसान पहुंच पर केंद्रित एक पीआईएल पर सुनवाई के दौरान की।