लोकलसर्कल्स के हालिया सर्वे से पता चला है कि भारत में शहरी लोग पहले से ज़्यादा मिठाई खा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, अब 51% शहरी परिवार महीने में तीन या उससे ज़्यादा बार पारंपरिक भारतीय मिठाइयां खा रहे हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 41% था। बकौल सर्वे, 18% परिवार रोज़ मिठाई का सेवन करते हैं।