भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून 3 दिन की देरी से केरल पहुंच गया है। केरल में लंबे समय से ही बारिश का दौर जारी था लेकिन आधिकारिक घोषणा अब की गई है। गौरतलब है, आमतौर पर मॉनसून केरल में 1 जून तक दस्तक दे देता है लेकिन इस साल देरी से पहुंचा है।