भारत में मोबाइल फोन और लैपटॉप महंगे होने से हैंडसेट इन्फ्लेशन रेट 8.65% पर पहुंची

भारत में मोबाइल-लैपटॉप महंगे होने से अक्टूबर 2026 में हैंडसेट इन्फ्लेशन रेट बढ़कर 8.65% पर पहुंच गई। मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों, डेटा सेंटर की मांग और भू-राजनीतिक तनाव के चलते इलेक्ट्रॉनिक सामान की लागत बढ़ रही है। इससे पहले इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं, देश की खुदरा महंगाई दर भी बढ़कर 6.09% हो गई।