रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाओं के लिए नौकरी के अवसरों में इस साल 48% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में यह वृद्धि देखी गई है। बकौल रिपोर्ट, महिलाओं के लिए 25% नौकरियां फ्रेशर्स के लिए हैं जबकि सबसे ज़्यादा नौकरियां 0-3 साल के अनुभव वाली महिलाओं को मिल रही हैं।