बुद्धिजीवियों के समूह जीआईए ने NARI सूचकांक 2025 जारी किया है। सूचकांक के अनुसार, कोहिमा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आइज़ोल, गंगटोक, ईटानगर व मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर हैं और रांची, श्रीनगर, कोलकाता, दिल्ली, फरीदाबाद, पटना व जयपुर सबसे असुरक्षित शहर हैं। बकौल सूचकांक, भारत की 40% महिलाएं अपने शहर में असुरक्षित महसूस करती हैं।