भारत में रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की तस्करी में आई तेज़ी
रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद भारत में धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की तस्करी बढ़ गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टम्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बताया कि हाल के हफ्तों में तस्करी के मामलों में इज़ाफा हुआ है और कई कोशिशें हवाई अड्डों पर नाकाम की गई हैं।