भारत में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कॉरपोरेट खजाना, टॉप कंपनियों के पास ₹19 लाख करोड़ से ज़्यादा कैश
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय कंपनियों का कैश रिज़र्व लगभग 12% बढ़कर ₹19 लाख करोड़ के पार ($200 बिलियन से अधिक) पहुंच गया है। मार्च-2026 तक ₹2.43 लाख करोड़ की नकदी और नकद समकक्ष के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ इस सूची में शीर्ष पर रही जबकि लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और कोल इंडिया उसके बाद रहे।