भारत में रोज़मर्रा की कौन-कौनसी चीज़ें हुई हैं महंगी?
भारत में कीमतों में संशोधन के बाद कई रोज़मर्रा की चीज़ें महंगी हुई हैं। अमूल और मदर डेयरी ने दूध जबकि कर्नाटक में नंदिनी ने दूध और दही के दाम बढ़ाए। बकौल ET, घी, मक्खन, डिटर्जेंट और साबुन भी महंगे हुए हैं। ITC ने गोल्ड फ्लेक रेगुलर साइज़ फिल्टर टिप्स सिगरेट और रेस्टोरेंट्स ने भी मेन्यू की कीमतें बढ़ाई हैं।