भारत में लोग कहां-कहां देख सकते हैं डॉल्फिंस?

डॉल्फिंस समुद्री जीवन के खुशमिज़ाज प्राणी हैं जिन्हें लहरों में खेलते-कूदते देखना मनमोहक होता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग डॉल्फिंस देख सकते हैं जिनमें पालोलेम, मोरजिम, सिंक्वेरिम (गोवा), कोवलम, अलप्पुझा (केरल), चिल्का झील (ओडिशा), अंडमान, सुंदरबन, दीघा (पश्चिम बंगाल), चंबल नदी (उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश), विक्रमशिला डॉल्फिन अभयारण्य (बिहार) आदि का नाम शामिल है।