केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रक के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने कहा, "यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। यह स्वच्छ ऊर्जा है और इससे प्रदूषण की समस्या कम होगी।" इस प्रोजेक्ट के तहत अगले 18-24 महीनों के दौरान 16 हाइड्रोजन-संचालित ट्रकों को चलाए जाने की योजना है।