भारत में सितंबर महीने में बढ़ी बेरोज़गारी, महिलाओं के लिए चिंताजनक स्थिति बरकरार
सरकार के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर-2025 में भारत की बेरोज़गारी दर बढ़कर 5.2% हो गई जो अगस्त में 5.1% पर थी। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर क्रमश: 30 व 10 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.6% व 6.8% पर पहुंच गई। शहरी महिला बेरोज़गारी दर 9.3% के चिंताजनक स्तर पर रही।