सोने की तस्करी में 1500% का उछाल, अवैध तरीकों से भारत आया 50 टन गोल्ड
भारत में सोने के गैर-कानूनी आयात में इस साल जुलाई से सितंबर के बीच भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस दौरान अवैध आयात 1500% बढ़कर 3 टन से 50 मीट्रिक टन हो गया। यह 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।