भारत में सोने-चांदी के दाम में शादियों के सीज़न से पहले आई बड़ी गिरावट

शादियों के आगामी सीज़न से पहले गुरुवार को भारत में सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। IBJA के अनुसार, सोने की कीमत ₹2,911 गिरकर ₹1,37,692 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी के बिना) रह गई जबकि चांदी की कीमत ₹4,860 गिरकर ₹1,81,040 प्रति किलोग्राम रह गई। त्योहारी सीज़न में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी।