भारत और वैश्विक बाज़ार में सोना हुआ और सस्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ डील खत्म करने के एलान के बाद भारत में सोने के दाम में बुधवार को गिरावट देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोना ₹800 गिरकर ₹1,48,000/10 ग्राम पर आ गया। इंटरनैशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $49.46 गिरकर $4,056.24/औंस हो गया। चांदी में आज कोई बदलाव नहीं (₹2,39,800/किलोग्राम) आया।