एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ता भारत 2026 तक इसके विभिन्न क्षेत्रों में 10 लाख नौकरियों का सृजन कर सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में आने वाले समय में इंजीनियर, संचालक, टेकनीशियन और गुणवत्ता नियंत्रण, खरीद और सामग्री इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों सहित कुशल कार्यबल की मांग होगी।