भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरकर दशक के निचले स्तर पर, किस कंपनी ने बेचे सबसे ज़्यादा?

भारत में 2026 की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री सालाना आधार पर 26% घटकर 3.58 करोड़ रह गई जो 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही का सबसे निचला स्तर है। ओम्डिया के मुताबिक, सैमसंग 67 लाख फोन बेचकर सबसे आगे रहा। वीवो 64 लाख के साथ दूसरे, ओप्पो 49 लाख, शाओमी 47 लाख और एप्पल 39 लाख पर रहे।

Load More