भारत में सेरेलैक में अधिक चीनी मिलाए जाने के सवाल का केंद्र सरकार ने दिया जवाब

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेस्ले के सेरेलैक में भारत में अन्य देशों की तुलना में 2.7 ग्राम/खुराक अधिक चीनी मिलाए जाने के सवाल का जवाब दिया है। सरकार ने कहा कि अप्रैल 2024 में सेरेलैक के प्लांट्स में जांच की गई जिसमें पाया गया कि इसकी हर खुराक में चीनी की मात्रा खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम-2020 के अनुरूप थी।